फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert in Jhansi after terrorist network was exposed

आतंकी नेटवर्क उजागर होने के बाद झांसी में अलर्ट

Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Alert in Jhansi after terrorist network was exposed
झांसी। झांसी और बबीना में छावनी होने की वजह से ये इलाका संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा का नेटवर्क उजागर होने के बाद झांसी में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों पर खुफिया विभाग ने नजरें जमा दी हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में पकड़े गए आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों की पंद्रह अगस्त को प्रदेश के कई शहरों में धमाकों की योजना थी। आतंकियों से मिले इस इनपुट के आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी उनके नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसे लेकर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ झांसी में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की मध्य प्रदेश से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। वाहनों की भी तलाशी की जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की भी निगरानी की जा रही है। संदिग्धों की तलाशी भी ली जा रही है। इसमें पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। इतना ही नहीं, खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। संदिग्धों की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। खुफिया ने अपने नेटवर्क के जरिये इनपुट जुटाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद से प्रदेश के अन्य शहरों के साथ झांसी में भी अलर्ट है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे की भी निगरानी की जा रही है। खुफिया शाखा भी सक्रिय है। संदिग्धों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed