फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   akshay tratiya

अक्षय तृतीया पर होगी अक्षय कलश की पूजा

Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
akshay tratiya
झांसी। लॉकडाउन के कारण अक्षय तृतीया पर विवाह के आयोजन संभव नहीं है। घरों में ही लोग अक्षय कलश की स्थापना कर अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करेंगे। सिद्धेश्वर सहित अन्य मंदिरों से भगवान परशुराम की जयंती पर अभिषेक, श्रृंगार, आरती का लाइव प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए होगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का बड़ा महत्व है। विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य इस तिथि में आयोजित होते है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण त्योहार पर कोई भी निजी अथवा सामाजिक समारोह नहीं होंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। आचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि त्योहार पर अक्षय कलश रखकर पूजा अर्चना होती है। इससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी सनातन धर्म के लोगों का आह्वान किया कि वह अपने - अपने घरों में धर्म ध्वज लगाये और शाम को दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें।
विज्ञापन

सोने की खरीदारी नहीं कर सकेंगे लोग
अक्षय तृ़तीया पर सोना खरीदने की प्राचीन परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सोने की खरीदारी से घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार अधिकांश लोग इस परंपरा से वंचित होंगे। क्योंकि अन्य बाजारों की तरह सराफा बाजार बंद है। वहीं, अधिकांश सराफा व्यापारियों द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा नहीं है। सराफा व्यापार कमेटी के महामंत्री अतुल किलपन के अनुसार पूरा वर्ष का 15 प्रतिशत व्यापार अक्षय तृतीया पर ही होता है। वह पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। शादियों के आभूषण भी नहीं बन सके हैं। लॉकडाउन से कारीगरों से लेकर सभी छोटे बडे़ सराफा व्यापारी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed