{"_id":"61a7ceb3b28ee4645d3f3508","slug":"akhilesh-will-be-in-lalitpur-this-morning-will-come-to-jhansi-in-the-evening-jhansi-news-jhs2100029167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश आज सुबह ललितपुर में, शाम को आएंगे झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश आज सुबह ललितपुर में, शाम को आएंगे झांसी
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पहले ललितपुर और शाम को झांसी आएंगे। यहां शुक्रवार को उनका रोड शो और जनसभाएं होंगी। इसे लेकर सपाइयों ने जमकर तैयारी कर रखी है। खासतौर पर विधानसभा चुनाव के टिकट के दावेदार पार्टी मुखिया के सामने अपने ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हवा का रुख समाजवादी पार्टी की ओर मोड़ने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे विजय रथ लेकर ललितपुर पहुंचेंगे। ललितपुर में वे रोड शो व जनसभा करने के बाद शाम चार बजे झांसी आ जाएंगे। शाम को वे होटल लेमन ट्री में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से महानगर में उनका रोड शो होगा। इसके बाद बड़ागांव के महंत लक्ष्मण दास कन्या कॉलेज, चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण महाविद्यालय तथा मोंठ के टीकाराम महाविद्यालय में उनकी जनसभा होगी।
खबर यहां से सिटी में लेनी है
आयोजन को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अगले जिन सड़कों से गुजरेंगे, उन सभी को होर्डिंग से पाट दिया गया है। इसके अलावा सभी नेताओं को अलग-अलग स्थान पर स्वागत करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। खासतौर पर सपा से जो लोग विधानसभा के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, वे पार्टी मुखिया के सामने अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
दूसरे दलों के नेताओं पर नजर
झांसी। समाजवादी पार्टी के नेताओं की नजर बसपा, कांग्रेस व भाजपा के नेताओं पर जमी हुई है। विपक्षी दलों के कई नेताओं से बुधवार को संपर्क भी किया गया। खासतौर पर ऐसे लोग निशाने पर रहे, जो किसी न किसी वजह से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को अखिलेश के समक्ष सपा में शामिल कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम अन्य दलों के कई लोग अखिलेश से मुलाकात कर सपा में शामिल हो सकते हैं।