फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh: Mahendra Nath is ahead of father in protecting goons

गुंडों को संरक्षण देने में पिता से भी आगे हैं अखिलेश: महेंद्र नाथ

Fri, 11 Feb 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh: Mahendra Nath is ahead of father in protecting goons
झांसी/चिरगांव। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शहर में शंकर सिंह का बगीचा में सभा और चिरगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर सपा पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड समेत उत्तर प्रदेश में गुंडों को संरक्षण देने के मामले में अखिलेश यादव अपने पिता से भी आगे निकल गए हैं। पश्चिमी यूपी में दंगाइयों को टिकट देकर उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जनता गुंडाराज की वापसी फिर नहीं चाहती है।
विज्ञापन

शहर में केंद्रीय मंत्री ने सपा कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश राज में गुंडे, माफिया जेल से सरकार चलाते थे। जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से गुंडे डर के मारे कांप रहे हैं। बेटियां, महिलाएं सुरक्षित हैं। कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन लूट, खसोट और घोटाले होते थे। जबकि, सपा-बसपा ऐसी सरकार को दस सालों तक समर्थन देती रहे। महेंद्रनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना की परिकल्पना की थी। इसको दस सालों तक कांग्रेस की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाले रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में 45 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। पेयजल संकट से परेशान बुंदेलखंड के लिए हर घर जल योजना दी। कहा कि 2014 से 2017 तक गरीबों को अखिलेश ने आवास नहीं मिलने दिया। इन तीन सालों में पीएम आवास योजना के सिर्फ तीस हजार आवास पंजीकरण हो पाए। जबकि, पिछले पांच सालों में यूपी में साढ़े चार लाख आवास मिल चुके हैं। सवा लाख और मिलने हैं। पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा कि 1933 में सुभाषगंज में सपा नेताओं ने व्यापारियों पर गोली चलाई थी। सपा सरकार की गुंडागर्दी को व्यापारी और जनता अब तक भूली नहीं है। इस दौरान मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, एमएलसी रमा निरंजन, किरण वर्मा, संजय दुबे, प्रदीप सरावगी, पार्षद अमन राय, जगदीश साहू, अमित साहू, अमर सिद्ध, रोहित गोठनकर, अभिषेक भार्गव, नीता अवस्थी, शैलेंद्र प्रताप, सौरभ मिश्रा, वीरू कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चिरगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है। सपा में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, परिवारवाद चरम पर था। वहीं, भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास किया है। एक तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जनता ही परिवार है। दूसरी तरफ परिवारवादी पार्टियां हैं, जहां तुष्टिकरण, वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने बबीना में चलाई जा रही हर घर जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान और आमजन के लिए यह बड़ी सौगात है। इससे पानी की समस्या दूर हो जाएगी। सम्मेलन को प्रीतम सिंह लोधी ग्वालियर, वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन दिनेश पाराशर ने किया। इस अवसर पर जयदेव पुरोहित, विनोद नायक, ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, प्रवीण समाधिया, प्रमोद कुमारी राजपूत, उमाशंकर राजपूत, करुणेश वाजपेयी, विनोद गौतम, श्रीलाल अहिरवार, अंकित शिवहरे, नीलम चंद्रवंशी बिहार, रमेश लोधी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो 2024 में उतनी शानदार जीत होगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत बेहद जरूरी है। क्योंकि 2022 में जनता जितना शानदार जिताएगी, उतनी ही बेहतर तरीके से 2024 में केंद्र में मोदी सरकार आएगी। बोले विधायक रवि शर्मा की जीत की हैट्रिक तो निश्चित ही लगेगी। मगर जीत एक लाख वोटों के बड़े अंतर से होनी चाहिए। राजीव सिंह पारीछा को भी उन्होंने भारी मतों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed