{"_id":"5e2754178ebc3e4b08726924","slug":"ajay-jadeja-gang-member-are-in-threat-in-jail-jhansi-news-jhs1581345121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की जेलों में बंद अजय जडेजा गैंग के सदस्यों की निगहबानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की जेलों में बंद अजय जडेजा गैंग के सदस्यों की निगहबानी बढ़ी
विज्ञापन
झांसी। झांसी समेत प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद कुख्यात अजय जडेजा गैंग के सदस्यों की निगहबानी बढ़ गई है। गैंग के सदस्य आगरा, हाथरस जेल में बंद हैं। ऐसे में झांसी पुलिस ने दोनों जिलों की पुलिस से भी इनपुट लिया है। जिला कारागार में बंद चार अन्य शातिर गैंग के सदस्य पुलिस के निशाने पर हैं।
जेल पहुंचने वाले अपराधी सुधरने की बजाए गोपनीय तरीके से दोस्ती कर गैंग बना रहे हैं, जो बाहर निकलकर घटनाओं को अंजाम देेते हैं। इसको देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने जिले के शातिर पांच गैंगों को निशाने पर लिया है। पांचों गैंग के सदस्य झांसी, आगरा व हाथरस समेत अन्य जिले की जेल में बंद हैं।
पता चला है कि गैंग के बाहरी सदस्य घटनाओं को अब भी अंजाम दे रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा शातिर गैंग अजय जडेजा का बताया गया है। वर्ष 2017 में महानगर के चर्चित कारोबारी राजू कमरया व उनके साथी का अपहरण कर शहर में सनसनी फैला दी थी। कड़ी मशक्कत के बाद एसटीएफ के साथ मिलकर जिले की पुलिस ने दोनों को आगरा से मुक्त कराया था। जेल में बंद सभी की कुंडली खंगालने के साथ ही गोपनीय नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
यह हैं पांच प्रमुख गैंग
नंबर 1
झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी अजय जडेजा का गैंग चिह्नित किया गया है। फिरौती व अपहरण करने वाले इस गैंग के सदस्य जिला हाथरस निवासी विनोद चौधरी, जितेंद्र, लोकेंद्र, प्रदीप, आगरा निवासी धर्मवीर वर्तमान में आगरा व हाथरस जेल में बंद हैं।
नंबर 2
मऊरानीपुर निवासी करन यादव की लूटपाट करने वाले गैंग भी नजर पर है। इस गैंग में तीन सदस्य हैं, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।
नंबर 3
थाना टोड़ीफतेहपुर के रेवन गांव निवासी अरविंद अहिरवार का गैंग भी निगाह पर है। इस गैंग में दो सदस्य हैं, जो वाहन चोरी करने में एक्सपर्ट हैं। अब तक दर्जनों वाहन चोरी कर चुके हैं।
नंबर 4
जिला हमीरपुर निवासी बब्लू उर्फ रण विजय के गैंग को चिह्नित किया गया है। यह गैंग दर्जनों लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। नौ सदस्य गैंग के साथ मिलकर काम करते हैं। जो जेल में हैं।
नंबर 5
थाना मऊरानीपुर निवासी मनीष उर्फ छोटू का भी वाहन चोरी का बड़ा गैंग है। झांसी के साथ मध्य प्रदेश के जिलों में दर्जनों वाहन चोरी कर चुके हैं।
इस तरह रखी जा रही नजर
- किस जिले के कितने बदमाश झांसी जेल में बंद हैं।
- पूरी जानकारी जुटाकर आसपास के जिलों को भेजी जाएगी।
- जेल में बंद अपराधियों से मिलने वालों पर भी नजर रहेगी।
- जमानत देने वालों से पुलिस गोपनीय रूप से पूछताछ करेगी।
- किस बैरक में कौन-कौन रह रहा है, इसकी रिपोर्ट तैयार होगी।
जेल में बंद बदमाशों पर जेल प्रशासन और बाहर स्थानीय स्तर पर नजर रखी जा रही है। बैठक कर इनकी जानकारियों को साझा किया जा रहा है। गैंग के सदस्यों पर खुफिया नजर रखी जाएगी, ताकि जेल में गैंग तैयार न कर सके।
श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी सिटी