फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ajay from Jhansi defeated Radheshyam from Bhind.

Jhansi News: भिंड़ के राधेश्याम को झांसी के अजय ने दी पटकनी

Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ajay from Jhansi defeated Radheshyam from Bhind.
लुहारी (झांसी)। ग्राम पंचायत थौना में जल विहार महोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह के साथ मनाई जा रही है। भाद्रपद शुक्ल ग्यारस की रात भगवान के विमानों का नगर भ्रमण और जल विहार हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को एक विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में भिंड के राधेश्याम और झांसी के अजय पहलवान के बीच हुई, इसमें अजय विजयी रहे।
विज्ञापन

दंगल में इंदौर, जालौन, बबीना, झांसी और मऊरानीपुर समेत कई स्थानों से पहलवान पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। कुछ कुश्तियां चुनौतीपूर्ण भी रहीं। दर्शकों ने पहलवानों का जोरदार उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच नवल यादव ने किया। दंगल में बबीना के राजा पहलवान को इंदौर के पीयूष ने पटकनी दी।
विज्ञापन

दंगल में निर्णायक की भूमिका उस्ताद मेहरबान सिंह यादव झांसी और कोमल सिंह यादव थौना ने निभाई। रात्रि में चंदा और पार्टी ने राई नृत्य एवं लोक गायन प्रस्तुत किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। टेहरका पुलिस और निवाड़ी पुलिस ने सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed