फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   airport in Air wait for landing

हवा में हवाई अड्डा, जमीन पर उतरने का इंतजार

Sat, 20 Apr 2019 07:45 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
airport in Air wait for landing
airoplan - फोटो : demo
झांसी। केंद्र से कांग्रेस की सरकार गई और 2014 में भाजपा की आई और अब नई सरकार के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना को लेकर दोनों सरकारों के नुमाइंदों की ओर से बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। हवाई अड्डा हवा में ही है, धरातल पर इसके साकार रूप लेने की निकट भविष्य में संभावना भी नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

भरपूर संभावनाएं होने के बाद भी बुंदेलखंड का पर्यटन व औद्योगिक विकास नहीं हो पाया है। यहां से होकर पर्यटक मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो जाते हैं, जबकि देश के बड़े उद्यमियों का इस भूभाग की ओर रुख नहीं है। इसकी एक बड़ी वजह हवाई अड्डे की कमी को माना जाता है। दशकों से क्षेत्र के लोग हवाई अड्डे की स्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इसे सरकार में बैठे लोग हवा भी देते रहते हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर पिछले छह सालों के दरम्यान हवाई अड्डा खूब गरमाया रहा। केंद्र की यूपीए सरकार के आखिरी दिनों में इसमें तेजी देखने को मिली थी। तत्कालीन स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के प्रयासों से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग की  टीम झांसी आई थी। दोनों टीमों ने ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी और ग्राम सफा में हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीनों का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया था। इसके बाद टीमों का आनाजाना जारी रहा। यहां से हवाई अड्डे का खाका तैयार कर भेज भी दिया गया था। माना जा रहा था कि अब जल्द ही हवाई अड्डे की निर्माण की दिशा में काम शुरू हो जाएगा, लेकिन यूपीए सरकार चली गई, हवाई अड्डा हवा में ही लटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का गठन हुआ। स्थानीय सांसद उमा भारती को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनकी ओर से भी हवाई अड्डे को लेकर बातें बहुत की गईं। यहां तक कि आठ महीने पहले उन्होंने महज 90 दिन में झांसी से हवाई जहाजों के उड़ान भरने का सपना भी दिखाया, लेकिन वे भी इसे साकार नहीं कर पाईं। टीमें आईं और गईं, हवाई जहाज नहीं उड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed