फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AI system to monitor tampering of freight train wagon doors

Jhansi News: एआई सिस्टम से होगी मालगाड़ियों के वैगनों के दरवाजों से छेड़छाड़ की निगरानी

Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
AI system to monitor tampering of freight train wagon doors
झांसी। मंडल रेलवे से गुजरने वाली मालगाड़ियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली लागू होने जा रही है। इस तकनीक से चलती मालगाड़ियों के खुले, क्षतिग्रस्त या छेड़छाड़ किए गए दरवाजों की पहचान महज 30 से 35 सेकंड में हो सकेगी। जबकि वर्तमान में यही काम मैन्युअल जांच में 30 मिनट से एक घंटे लगता है। साथ ही मैन पॉवर अलग से लगाई जाती है। इस पर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी ) जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त तकनीक से हाई-स्पीड कैमरों, कंप्यूटर विजन और मशीन लर्निंग तकनीक की मदद से प्रत्येक वैगन के डोर लॉक की रियल टाइम निगरानी संभव होगी। यदि परिवहन के दौरान किसी वैगन का दरवाजा खुला मिलता है या उससे छेड़छाड़ होती है तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इससे माल की सुरक्षा बढ़ेगी और चोरी या दुर्घटना की आशंका भी कम होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में 58 वैगनों वाली एक मालगाड़ी की जांच के लिए तीन से चार आरपीएफ कर्मियों की जरूरत पड़ती है। नई एआई प्रणाली यही काम कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाएगा, जिससे समय के साथ-साथ मानव संसाधन की भी बड़ी बचत होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) में उन्होंने तैनाती के दौरान और आईआईटी गुवाहाटी टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने मिलकर दृष्टि नामक इस एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास किया है। शुरुआती परीक्षण सफल रहे हैं और अब बड़े स्तर पर ट्रायल की तैयारी चल रही है। सफल परीक्षण के बाद इसे झांसी रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed