फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agricultural University is building a tourism farm, people will be able to taste vegetables and sweet mangoes.

Jhansi News: कृषि विवि बना रहा टूरिज्म फार्म, लोग चख सकेंगे सब्जी और मीठे आम

Wed, 06 Dec 2023 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University is building a tourism farm, people will be able to taste vegetables and sweet mangoes.
- झांसी में बनेगा देश का पहला ऑर्गेनिक टूरिज्म फार्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड में कृषि के साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए देश का पहला एग्री टूरिज्म फार्म विकसित कर रहा है। यहां लोग बोटिंग करने से लेकर जैविक फल व सब्जी का स्वाद चख सकेंगे। साथ ही बच्चों के मंनोरंजन के लिए यहां बतख, कबूतर, मोर, भेड़, विदेशी बकरी और गाय भी होंगी।
भागदौड़ की जिंदगी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्रीय कृषि विवि कैंपस में ही एग्रीकल्चर टूरिज्म फार्म विकसित किया रहा है। देश के पहले एग्री टूरिज्म फार्म को 10 एकड़ में इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन हो सके। इसके लिए विवि में तालाब बनाया गया है। इसमें पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। तालाब में बुंदेलखंड में सबसे अधिक पसंद की जाने वालीं मछली रेहू, टिंगार और कतला भी डाली गईं हैं। इसके अलावा तालाब के चारों ओर जैविक फल और मौसमी सब्जी भी उगाई जा रही हैं। जिससे बनी हुई डिश यहां खुले आंगन में परोसी जाएगी। यहां मशरूम हट भी बनाया जा रहा है, जहां से पर्यटक अपने हाथ से मशरूम तोड़कर उसकी सब्जी बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

ई-कार से करेंगे विवि का भ्रमण
छुट्टी बिताने एग्री टूरिज्म फार्म पर आने वाले टूरिस्ट यहां तो लुत्फ लेंगे ही साथ ही उन्हें कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पूरा कृषि फार्म भी ई-कार से घुमाया जाएगा। साथ ही यहां चल रही खेती और शोध से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा प्रोजेक्ट है कि भागदौड़ के जीवन में लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ मौज-मस्ती का भी मौका मिले। इसके लिए ही एग्री टूरिज्म फार्म विकसित कर रहे हैं। यहां सभी जैविक उत्पादों से तैयार व्यंजन और फल ही परोसे जाएंगे।
डॉ. योगेश्वर सिंह, प्रोजेक्ट हेड, एग्री टूरिज्म फार्म, कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed