फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   agle maah shuru ho sakte hain 93 khanij patte, 8 hazar ko mil sakta hai rozgaar

अगले माह शुरू हो सकते हैं 93 खनिज पट्टे, आठ हजार को मिलेगा रोजगार

Sat, 16 Jan 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
agle maah shuru ho sakte hain 93 khanij patte, 8 hazar ko mil sakta hai rozgaar
झांसी। जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के 93 नए पट्टों से जुड़ीं सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब केवल पर्यावरण विभाग की मंजूरी का इंतजार है। ये मिलते ही सभी स्थानों पर खनन शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि अगले माह यह मंजूरी मिल जाएगी। इससे आठ हजार लोगों को सीधे रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में पत्थर के खनन के 53 पट्टे संचालित हो रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा 84 और पट्टों की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। फाइल पर्यावरण विभाग की मंजूरी के लिए भेजी गई है। विभागीय मंजूरी मिलने के बाद इन सभी स्थानों पर पत्थर का खनन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी प्रकार वर्तमान में बालू खनन के 12 पट्टे संचालित किए जा रहे हैं। खनिज विभाग की ओर से बालू खनन के पट्टों की संख्या बढ़ाई गई है। खासतौर पर उन स्थानों को शामिल किया गया है, जहां से बालू का अवैध खनन होता था। ऐसे नौ स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर पट्टे देने की कार्यवाही विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गई है। फाइलें पर्यावरण की मंजूरी के लिए भेजी गईं हैं। मंजूरी मिलते ही यहां बालू का खनन शुरू कर दिया जाएगा। इससे अवैध खनन तो रुकेगा ही, साथ ही विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में राजस्व को लगी गहरी चोट
झांसी। कोरोना काल में निर्माण कार्य बंद पड़े रहे। इससे बालू, गिट्टी की खपत में खासी कमी आई। इसका सीधा असर खनिज विभाग के राजस्व पर पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले में 290 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इसके सापेक्ष दिसंबर माह तक महज 127 करोड़ रुपये ही हासिल हो पाए। इसमें भी अधिकांश राजस्व साल 2020 के अंतिम महीनों में हासिल हुआ है। दिसंबर माह में ही विभाग ने 20.29 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार का है बढ़ा जरिया
झांसी। पत्थर और बालू खनन बुंदेलखंड में रोजगार का बढ़ा जरिया बना हुआ है। पत्थर की एक खदान से सीधे तौर पर न्यूनतम चालीस लोगों कोे राजस्व हासिल होता है। ये वो लोग हैं जो पत्थर को तोड़ने लगे रहते हैं। इसके अलावा क्रशर, परिवहन आदि जैसे कार्यों से भी रोजगार सृजित होते हैं। इसी प्रकार बालू खनन और परिवहन भी रोजगार का बढ़ा जरिया है। खनिज विभाग के मुताबिक जिले में छह हजार से अधिक लोगों को अभी खनन से सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ है। नए खनिज पट्टों के चालू हो जाने से ये संख्या बढ़कर चौदह हजार तक पहुंच जाएगी।

खनिज विभाग द्वारा कई नए स्थानों पर बालू और पत्थर खनन के पट्टे चालू किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर की फाइल पर्यावरण की मंजूरी के लिए गई हुई हैं। फरवरी तक मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद खनन कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- जेपी द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed