फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   against moment for polythin

पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने तेज किया अभियान, वसूले 66 हजार रुपए

Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
against moment for polythin
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतिबंधित पॉलिथीन की ब्रिकी, स्टोर और उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। नगर निगम ने टीमें गठित कर बुधवार को पूरे महानगर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 21900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। सड़क पर अतिक्रमण करके बाइक सुधारने वाले ऑटोमोबाइल दुकानदारों से 45 हजार रुपये वसूल किए गए। पांच बाइक थाना नवाबाद और दो स्कूटी नगर निगम में जमा कराई गईं।
विज्ञापन


पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरण एवं जब्ती अभियान चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को टीमों ने सिविल लाइन, बीकेडी, खंडेरावगेट, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, जीवनशाह, मेडिकल कॉलेज, नरिया बाजार सीपरी बाजार, बिजौली समेत अन्य स्थानों पर जांच की। कई दुकानों में पॉलिथीन पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। दिन भरे चले अभियान के दौरान 3 किलो 200 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई, जबकि दुकानदारों से 21900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


उधर, इलाइट चौराहा से बीकेडी, जीवनशाह तिराहा से महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, खंडेराव गेट समेत आसपास के क्षेत्रों में ऑटो पार्ट्स का कारोबार करने वाले सड़क पर अतिक्रमण कर बाइक सुधार रहे थे। इससे सड़क पर गंदगी फैली थी तथा कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई थी। टीम ने नौ दुकानों पर 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने दुकानदारों से कहा कि ऑटो पार्ट्स दुकानदार रोड साइड पर अतिक्रमण न करें, ताकि कार्रवाई से बचे रहें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन हर किसी के लिए नुकसानदेह

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जन जागरूकता अभियान में जिला जनकल्याण महासमिति ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बंद करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। संस्था के स्वच्छाग्राही बाजारों और मोहल्लों में टुकड़ियों में बंटकर कपड़े के थैले बांटकर लोगों को पॉलिथीन  के दुष्परिणाम बता रहे हैं।

महासमिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जब हम पॉलिथीन सड़क पर फेंकते हैं तो इससे गंदगी फैलती है। पशु और पक्षी पॉलिथीन खाकर मर जाते हैं। हम ही इनकी मौत के जिम्मेदार हैं। इस दौरान दो हजार लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए। अभियान में तरुण सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, गुरुजीत सिंह, अरुण पटैरिया, ओमकार, राज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed