फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the suicide, the video of the municipal employee went viral on social media.

Jhansi News: सुसाइड के बाद पालिका कर्मी का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 24 Feb 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
After the suicide, the video of the municipal employee went viral on social media.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दतिया नगर पालिका में तैनात लिपिक दिलीप सिंह गोंड (55) के सुसाइड के बाद सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 3:39 मिनट लंबे इस वीडियो में वह नगर पालिका के एक अधिकारी समेत 2 कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

थाना प्रेमनगर के नाराई मोहल्ला निवासी दिलीप (54) ने रविवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना था कि विभागीय कार्यों की वजह से परेशान थे। रविवार सुबह दिलीप बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेकर घर आए। कुछ घंटे बाद उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सोमवार को उनका एक वीडियाे वायरल हो गया। वीडियो में दिलीप अफसरों की प्रताड़ना की बात कहते सुनाई पड़ रहे हैं। वीडियो में दिलीप कह रहे हैं कि वह नगर पालिका की स्थापना शाखा में बाबू के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

नगर पालिका के अफसरों ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार किए। लोकायुक्त मामले की जांच कर रहे हैं। इस पर साइन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके लिए मना करने पर उनको ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा गाड़ी गिनने के काम में लगा दिया। दो कर्मचारी भी उसे परेशान करते थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का पता चला है लेकिन, परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed