फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After his wife left for her parents' house, the young man committed suicide by jumping in front of a train

Jhansi News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 11 Apr 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
After his wife left for her parents' house, the young man committed suicide by jumping in front of a train

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने बुधवार शाम पंचवटी क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन कर रही है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी आनंद अहिरवार (35) पुत्र राजकुमार प्राइवेट काम करता था। परिजन के मुताबिक, पत्नी अनीता के साथ उन्नाव गेट बाहर कॉलोनी में रहता था। कुछ दिन पहले अनीता बच्चों को लेकर मायके चली गई। आनंद उसके बाद गांव चला गया। बुधवार शाम आनंद गांव से अपने जाने की बात कहकर निकला था। पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए लेकिन, परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक, सुसाइड करने की बात परिजन नहीं बता सके। परिवार में पत्नी समेत तीन बेटियां एवं एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed