फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After giving money to the sadhu, the employee alleged he had been hypnotized.

Jhansi News: साधु को रुपये देने के बाद कर्मचारी ने लगाया सम्मोहन का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 24 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
After giving money to the sadhu, the employee alleged he had been hypnotized.
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर नकदी दिए जाने का संदिग्ध मामला सामने आया है। दुकान के कर्मचारी संतोष रैकवार का आरोप है कि एक साधु ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने वश में कर लिया। संतोष के अनुसार, अचेत अवस्था में उसने साधु को रुपये दे दिए। होश आने पर उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार, फुटेज में दुकानदार स्वयं अपनी मर्जी से साधु को रुपये देता दिख रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि सोना देने के बाद वापस ले लिया गया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर सर्राफा व्यापारी और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed