फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After eyes light lose operation

इलाज के दौरान गई आंख की रोशनी, डाक्टर पर आरोप

Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
After eyes light lose operation
झांसी। एमईएस पावर हाउस के पास रहने वाले अनिल कुमार ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ की लापरवाही से आंख की रोशनी चली जाने का आरोप लगाया है। सीएमओ का कहना है कि अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पत्र प्राप्त होने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

अनिल के मुताबिक चार अगस्त को मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक नर्सिंगहोम के डॉक्टर से आंख की जांच कराई थी। दायीं आंख में दवा डालने के बाद उसमें औजार डालकर घुमाया तो तेज दर्द होने लगा। फिर उस आंख से दिखना बंद हो गया। डॉक्टर को ये बात बताई तो उन्होंने कहा कि आंख का पर्दा साफ कर दिया है। दो-तीन दिन में दिखाई देने लगेगा। रोशनी न लौटने पर चार दिन बाद आठ अगस्त को फिर से आंख दिखाने गए। उन्हें बताया कि बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है तो डॉक्टर बोले किसी दूसरे डॉक्टर को दिखा लो। फिर बाद में उसे और पत्नी को धक्का मारकर अस्पताल से भगा दिया। 23 सितंबर को दूसरे अस्पताल में आंख दिखाई तो डॉक्टर ने बताया कि आंख का पर्दा फट गया है। सीएमओ से डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed