फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After doubling, Mahakaushal Express passed at a speed of 95

Jhansi News: दोहरीकरण के बाद 95 की गति से गुजरी महाकौशल एक्सप्रेस

Sun, 15 Jun 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
After doubling, Mahakaushal Express passed at a speed of 95
0 झांसी-मानिकपुर खंड में 75 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा
विज्ञापन

0 अब क्रॉसिंग होने पर स्टेशन पर नहीं रोकी जाएगी ट्रेन, बचेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 75 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा होने के बाद चार दिन तक इसका गहन परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल होने के बाद पहली यात्री ट्रेन महाकौशल एक्सप्रेस को इस ट्रैक से 95 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजारा गया। दूसरा ट्रैक शुरू होने के बाद अब क्रॉसिंग के लिए किसी ट्रेन को रोका नहीं जाएगा।
टेहरका-बरुआसागर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा होने के बाद संरक्षा आयुक्त ने ट्रायल लिया। रेल परिचालन के लिए अधिकतम गति सीमा 95 किलोमीटर प्रति घंटा तय की। इस खंड को गाड़ी संख्या 12190 ने 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक पार किया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न खंडों में ट्रैक का दोहरीकरण और तीसरी लाइन का कार्य तेजी से जारी है। बरुआसागर-टेहरका खंड की शुरुआत बड़ी उपलब्धि है। अभी एकल ट्रैक होने के कारण दोनों ओर से ट्रेन आने पर एक को किसी स्टेशन पर खड़ी कर दूसरी ट्रेन को गुजारा जाता था। लेकिन, अब रेल दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी तथा क्रॉसिंग के लिए ट्रेन नहीं रोकी जाएगी।
विज्ञापन


झांसी-खैरार-मानिकपुर और खैरार-भीमसेन रेल लाइन दोहरीकरण के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किमी डबल ट्रैक बनाया जाना था। झांसी से मानिकपुर के बीच के काम को छह भागों में बांटा गया था। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किमी) और कुलपहाड़ से महोबा (52 किमी) के लिए की गई थी। इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून को रेल संरक्षा आयुक्त ने बरुआसागर-टेहरका खंड के लगभग 22 किलोमीटर दोहरीकृत ट्रैक के उपयोग की अनुमति दे दी। अब झांसी-मानिकपुर खंड में कुल 75 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा हो चुका है। इससे पहले महोबा-बेलाताल खंड में 31 किलोमीटर और टेहरका-मऊरानीपुर खंड में 22 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा कर लिया गया था।

गुजरतीं हैं ये ट्रेनें : झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, खजुराहो- कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं। झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर बरुआसागर, निवाड़ी, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, कुलपहाड़, महोबा, कर्वी, बांदा और मानिकपुर रेलवे स्टेशन पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article