फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After an argument with her husband, the wife committed suicide by drinking acid.

Jhansi News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने तेजाब पीकर दी जान

Tue, 30 Dec 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
After an argument with her husband, the wife committed suicide by drinking acid.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के लॉर्ड महाकलेश्वर स्कूल के पास रहने वाली विनीता साहू (33) ने पति के पैसा देने से इन्कार करने पर नाराज होकर तेजाब पी लिया। उसे गंभीर हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया करीब 17 साल पहले विनीता की शादी नरेंद्र उर्फ छप्पन साहू से हुई थी। नरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। विनीता घर में किराना की दुकान चलाती थी। रविवार रात विनीता ने नरेंद्र से पैसे मांगे। पति ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। इस बात पर दोनों में काफी विवाद हुआ। नरेंद्र नाराज होकर घर से चला गया। विनीता घर में अकेेली थी। इस दौरान वह बाथरूम में गई और गुस्से में वहां रखा तेजाब की शीशी गटक गई। तेजाब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। नरेंद्र भी तुरंत घर लौट आया। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में बेटी इच्छा एवं बेटा देव है। दोनों पढ़ते हैं। मां की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक दंपती के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस वजह से महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed