{"_id":"5e026a188ebc3e87b96e2315","slug":"administration-stoped-avbp-procession-jhansi-news-jhs1558428103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी की शोभा यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी की शोभा यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक
विज्ञापन
झांसी। जिले में धारा 144 लागू होने की वजह से प्रशासन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 27 दिसंबर को प्रस्तावित शोभा यात्रा पर रोक लगा दी है। केवल प्रांतीय अधिवेशन को ही मंजूरी दी गई है।
एबीवीपी का 59वां चार दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन झांसी में होने जा रहा है। ये बुधवार से शुरू होकर शनिवार तक चलेगा। परिषद की 27 दिसंबर को शहर में शोभा यात्रा निकालने की योजना था। इसकी तैयारियां भी कर ली गईं थीं। लेकिन, नागरिकता कानून के बाद उत्पन्न हुईं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा जिले में धारा 144 लागू होने की वजह से प्रशासन ने शोभा यात्रा पर रोक लगा दी है। अब केवल प्रांतीय अधिवेशन ही होगा।
नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की ओर से अनुमति मांगी गई थी। लेकिन, परीक्षण के बाद पैरा मेडिकल कॉलेज में केवल अधिवेशन को ही मंजूरी दी गई है। शहर में शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकेगी।