फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aditi from Jhansi will represent the country at Miss Planet International.

Jhansi News: झांसी की अदिति मिस प्लेनेट इंटरनेशनल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aditi from Jhansi will represent the country at Miss Planet International.
झांसी। शहर की बेटी अदिति भटनागर नवंबर में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाएंगी। वह थाईलैंड के फुकेत में आयोजित होने वाली मिस प्लेनेट इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में 110 देशों की प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अदिति प्रेमगंज निवासी डॉ. अर्चना भटनागर की सुपुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में मिस प्लेनेट इंडिया का खिताब जीता था। वर्ष 2026 में मिस ग्लोब इंडिया के माध्यम से भी उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। अदिति के अनुसार, सौंदर्य प्रतियोगिता केवल व्यक्तित्व प्रदर्शन का माध्यम नहीं है। यह सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है। इससे पहले अदिति नेपाल के काठमांडो में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गॉस 2025 में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने योग के लिए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed