फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Additional coaches will be installed in trains with electric engines, passengers will get confirmed seats

Jhansi News: बिजली इंजन वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट

Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be installed in trains with electric engines, passengers will get confirmed seats
झांसी। बिजली इंजन वाली गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच लग सकेंगे। अभी झांसी मंडल की छह गाड़ियों में यह अतिरिक्त कोच लगा दिए गए हैं जबकि आने वाले समय में डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों में इनको लगाने की योजना है। इन कोचों के बढ़ने से लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही झांसी रेल मंडल पूरी तरह विद्युतीकृत हुआ है। जल्द ही इस मंडल मेें सभी ट्रेनें विद्युत इंजन के सहारे चलेंगी। इससे सवारी ट्रेनों के साथ चलने वाले अतिरिक्त पावर यान को खत्म करके उसकी जगह एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा सकेगा। रेल अफसरों का कहना है कि हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) यानी विद्युत इंजन से चलने वाली ट्रेनों में अब एक अतिरिक्त कोच लगाया जा सकेगा। झांसी मंडल से करीब 100 से अधिक ट्रेन एचओजी की मदद से गुजरती हैं।
विज्ञापन

बता दें, डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनों की बोगियों में विद्युत आपूर्ति को बहाल रखने के लिए दो पावर यान जनरेटर कोच लगाए जाते हैं। इनमें एक से विद्युत आपूर्ति की जाती है जबकि दूसरी को आपात स्थितियों के लिए रखा जाता है। अब विद्युत से ट्रेन चलने से सिर्फ एक पावर यान को ही गाड़ी के साथ जोड़ा जाएगा जबकि दूसरे को हटाकर उसकी जगह यात्री कोच जोड़ जाएगा। शुरूआत में बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-दोंण एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस एवं झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस मेें अतिरिक्त कोच जोड़ दिए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। भविष्य मेें अन्य गाड़ियों में भी परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed