फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   activist says to problem infornt of bjp up president

स्वतंत्र देव के सामने छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
activist says to problem infornt of bjp up president
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, । अमर उजाला

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने कार्यकर्ताओं का दर्द छलका पड़ा। एक कार्यकर्ता ने पुलिस पर भाई को बेवजह पीटने का आरोप लगाया तो कई कार्यकर्ता खड़े होकर शोरशराबा करने लगे। इस पर स्वतंत्र देव नाराज हो गए। तल्ख लहजे में उन्होंने आधे घंटे से ज्यादा समय तक कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कार्यकर्ता ने विधायकों पर भी शिकायत को अनसुना करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गांधी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित कार्यकर्ता से कहा कि यदि कोई शिकायत थी तो झांसी में चार-चार भाजपा विधायक हैं, उनसे कहते। जब कार्यकर्ता ने कहा कि विधायकों से भी कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर स्वतंत्र देव बोले कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुझे बताते। उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा में ही आम कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत का जिक्र करते हुए कहा कि महज 10 लोगों को लेकर यह जनता के लिए धरने पर बैठ जाते थे और आज विधायक बन गए। बोले कि कार्यकर्ता का कद बढ़ेगा तो पार्टी का कद बढ़ेगा। ऐसा काम करो कि गली में निकलो तो सम्मान हो। जिला और महानगर अध्यक्ष को निर्देश दिए कि शाम सात बजे के बाद पार्टी कार्यालय में कोई भी कार्यकर्ता नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समय कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ बिताकर भोजन करें। इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव पारीछा, बिहारी लाल आर्य, कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, किरण वर्मा, अमित साहू, डॉ. पुनीत बिसारिया, रीना अधिकारी, ऊषा परमार मौजूद रहीं।


जगह- जगह हुआ स्वागत, लगा जाम
संह का रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हालांकि, वाहनों की रेलमपेल और फोटो खिंचाने की होड़ के कारण स्टेशन परिसर और मुख्य सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान रहे। इसके बाद इलाहाबाद बैंक और इलाइट चौराहे पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष मन्नी सरदार, पंडित यशोदा नंदन शास्त्री, मुकेश मिश्रा, आशीष अग्निहोत्री, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, अंचल सरावगी, प्रियांशु पटैरिया, अंशुल गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, लाखन सिंह, सौरभ बाजपेयी, देवेंद्र सिंह, देवेश चतुर्वेदी, रामनरेश तिवारी, शरीफ उद्दीन, इस्लाम, कदीर खान, रहीस अहमद खान, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद इस्माइल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed