{"_id":"619e533f39592960ac158524","slug":"action-on-six-soldiers-including-ranipur-chowki-in-charge-for-not-taking-interest-in-arrest-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने पर रानीपुर चौकी इंचार्ज समेत छह सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने पर रानीपुर चौकी इंचार्ज समेत छह सिपाही लाइन हाजिर
Wed, 24 Nov 2021 08:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:29 PM IST
सार
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने की शिकायत एसएसपी के पास पहुंची थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पूरी पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने के आरोप में झांसी एसएसपी शिवहरि मीना ने बुधवार को रानीपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह समेत वहां तैनात सभी छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
बताया जा रहा कि पिछले हफ्ते महोबा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइट नोट में एक आरोपी का जिक्र किया था। यह आरोपी रानीपुर का रहने वाला है। महोबा में मुकदमा दर्ज होने के बाद महोबा पुलिस ने कई बार यहां दबिश देने की कोशिश की लेकिन, चौकी प्रभारी समेत सभी सिपाही मौके से नदारद हो जाए थे।
यह शिकायत एसएसपी तक पहुंची। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पूरी पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया। इसी मामले में मऊरानीपुर इंस्पेक्टर रामराजा प्रजापति भी कुछ दिन पहले निलंबित किए जा चुके थे।
विज्ञापन
बता दें, इसके पहले भी रानीपुर पुलिस चौकी विवादों में रह चुकी है। पिछले माह जमीनी विवाद में पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर रानीपुर पुलिस चौकी के पास एक बुजुर्ग ने आग लगा ली थी। बुजुर्ग की दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस मामले में भी रानीपुर पुलिस चौकी की काफी किरकिरी हुई थी।