फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused wanted in private teacher murder case arrested

Jhansi News: प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in private teacher murder case arrested
स्कूल से लौटते समय 10 अगस्त को पिटाई और पत्थर से हमला करके की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रंजिश के चलते प्राइवेट शिक्षक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह जोकि ग्राम कचनौंदा स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक था 10 अगस्त की दोपहर अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ घर लौट रहा था। ग्राम खाेंखरा के पास विपक्षियों ने पहले उसकी बाइक को पिकअप से टक्कर मारी और जब वह गिर गया तो उस पर हमला करते हुए पत्थर से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था और मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। यहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में वांछित चल रहे फारूख निवासी ग्राम कर्र जनपद अशोक नगर मध्य प्रदेश को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी फारुख हमलावरों के साथ मौजूद था और पिकअप को चला रहा था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed