फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of posting inflammatory posts gives tuition from door to door

संशोधित : घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता है भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी

Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of posting inflammatory posts gives tuition from door to door
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक ने हाफिज का कोर्स करने के बाद पढ़ाई छोड़ी दी थी। इसके बाद से वह घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय बना रहता था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भड़काऊ पोस्ट करने वाले मुकरयाना निवासी जिबरान मकरानी (24) ने बिसाती बाजार मस्जिद से हाफिज का कोर्स किया था। इसके बाद से मुहल्ले के बच्चों को घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने लगा था। जबकि, उसके पिता इसरार मकरानी लोहे की अलमारी बनाने का काम करते हैं। अक्सर वह पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। युवक मुहल्ले में ज्यादा किसी से मतलब नहीं रखता है और वह अपने काम से काम रखने वाला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय बना रहता था। अपने एक्स हैंडल से ही उसने भड़काऊ पोस्ट की थी, जो एटीएस की निगरानी में पकड़ ली गई। इसके बाद एटीएस की झांसी टीम ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, जिसमें उसने सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि उसने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इसके बाद एटीएस ने उसके खिलाफ बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed