फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of misdeed on Assistant Manager posted in Raksa branch of Gramin Bank in Jhansi

बैंककर्मी बना दरिंदा: युवती से दोस्ती कर बनाया हवश का शिकार, शादी तय होने पर उसके मंगेतर को भेजीं अश्लील तस्वीरें

Fri, 17 Jun 2022 06:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

बलरामपुर में रहने वाली एक युवती ने झांसी में प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक की रक्सा शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक पर दुष्कर्म का आरोप लगया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of misdeed on Assistant Manager posted in Raksa branch of Gramin Bank in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक की रक्सा शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक पर बलरामपुर में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि 2019 में बलरामपुर में तैनाती के दौरान सहायक प्रबंधक से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद शादी का झांसी देकर मैनेजर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी का झांसी ट्रांसफर हो गया। यहां भी वो युवती को बुलाकर उसका शोषण करता था।

विज्ञापन

आरोपी मूल रूप से राजस्थान के सवाईं माधोपुर का रहने वाला है। युवती ने पुलिस को बताया है कि हाल ही में उसकी शादी बलरामपुर में ही एक लड़के साथ तय हो गई थी। 21 अप्रैल को उसकी मंगनी भी हो गई थी। इस पर मैनेजर ने उस लड़के को युवती की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इतना ही नहीं, ब्लैकमेल कर युवती के भाई से भी 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। युवती की शिकायत पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने सहायक प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed