फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of making rape video injured in encounter

Jhansi News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of making rape video injured in encounter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/गरौठा। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी युवक शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया जबकि दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल युवक के पास से तमंचा समेत कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरे आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी गरौठा आसमा वकार ने बताया कि कुछ दिनों पहले गरौठा थाने में 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में वैभव पटसारिया एवं विशाल पटसारिया पुत्र विकास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी से दोनों भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो बनाया। कुछ दिन बाद यह वीडियो अपने दोस्तों में बांट दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। उनकी तलाश में स्वॉट टीम को भी लगाया गया था। शनिवार शाम स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर की अगुवाई में टीम आरोपियों को तलाशने में जुटी थी। तभी उनके लखेरी नदी के पीछे जंगल में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस के वहां पहुंचने पर वैभव ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में पुलिस की गोली लगने से वैभव घायल हो गया। विशाल को भागते समय पुलिस ने पकड़ लिया। घायल वैभव को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीओ आसमा वकार ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed