फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accused of gang misdeed in Jhansi committed suicide by consuming poison

डर से मर गया शाहरुख: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने जहर निगलकर दी जान, कुछ माहीने पहले ही जमानत पर आया था बाहर

Fri, 18 Oct 2024 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2024 10:53 PM IST
सार

नौ माह जेल में रहने के बाद शाहरुख कुछ माह पहले जमानत पर बाहर आया था। इन दिनों छतरपुर रोड स्थित एक होटल पर काम करता था।

विज्ञापन
accused of gang misdeed in Jhansi committed suicide by consuming poison
युवक जहर खाकर दी जान - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में जमानत पर रिहा युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। उसके परिजन लड़की पक्ष पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मऊरानीपुर के बड़ागांव निवासी शाहरुख खां (23) पुत्र बाबू खां 2021 में एक लड़की को अपने साथ ले गया था। 20 दिन बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद लड़की की तहरीर पर शाहरुख समेत उसके कई साथियों पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह जेल में रहने के बाद शाहरुख कुछ माह पहले जमानत पर बाहर आया था। इन दिनों छतरपुर रोड स्थित एक होटल पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शाहरुख तनाव में था। गुरुवार को घर आकर उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में वह बिस्तर पर पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजन ने लगाया धमकाने का आरोप
शाहरुख के परिजनों ने लड़की के रिश्तेदारों पर धमकाने का आरोप लगाया। उसके भाई सुल्तान के मुताबिक लड़की का परिवार लगातार धमकियां दे रहा था। शाहरुख को गांव में न रहने देने को लेकर धमकी दे रहे थे। तीन दिन पहले घर में घुसकर धमकाया था। इस वजह से शाहरुख तनाव में था। इसी डर से उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed