फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accused of double murder after dispute arrested by jhansi police in babina

झांसी: लेनदेन के विवाद में दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 03:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Oct 2021 03:55 PM IST
सार

जनार्दन ने पैसों के विवाद में सोमवार को मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
accused of double murder after dispute arrested by jhansi police in babina
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में सोमवार दोपहर को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में सोमवार को दोहरे हत्याकांड से पूरा मोहल्ला दहल गया था। चंदन की पत्नी मीना ने घिसौली निवासी जनार्दन उर्फ कन्नू पर हत्या का आरोप लगाया था।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जनार्दन को बबीना क्षेत्र में स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पिता की निशानदेही पर उसे खेत से गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस को देखकर वह पेड़ पर चढ़ गया था और उसने अपनी रस्सी का फंदा बनाकर उसमें लटककर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते फंदे से उतारकर बचा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी शिवहरि मीना के मुताबिक आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश में लगाई थीं पांच टीमें
जनार्दन ने पैसों के विवाद में सोमवार को मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद खुद एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर अरुण चौरसिया समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम भी बुलवा ली गई। हत्यारे की धरपकड़ के लिए पांच टीम लगाई गई थीं।

यह था मामला
चंदन राठौर (45) पत्नी मीना मां कलावती (68) एवं पुत्री शिवानी के साथ बजरंग मोहल्ले में रहता था।। पुलिस का कहना है कि चंदन ग्वालियर स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था।। उसी के साथ थाना बबीना के घिसौली गांव निवासी जर्नादन उर्फ कन्नू (29) भी काम करता था। कुछ समय पहले जनार्जन ने चंदन के खाते से रुपये निकाल लिए थे। इसको लेकर चंदन और जर्नादन के बीच मुकदमेबाजी चल रही है।

बताया जा रहा है कि मुकदमा वापस लेने के लिए जनार्दन काफी दिन से चंदन के पीछे पड़ा था। सोमवार को भी इसी को लेकर विवाद हो गया। जनार्दन ने कुल्हाड़ी से चंदन पर कई प्रहार कर दिए। चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव के लिए उसकी मां कलावती आगे आई। जर्नादन ने उसको भी कुल्हाड़ी से मारकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed