फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accidental injured a laboure women dead

हादसे में घायल मजदूर महिला ने भी तोड़ा दम

Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accidental injured a laboure women  dead
झांसी। थाना बरुआसागर स्थित लक्ष्मणपुरा गांव में कैलाश स्टोन क्रशर पर निर्माणाधीन दीवार गिरने से घायल एक और महिला मजदूर ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में मौके पर ही छह की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरे सुरक्षित रख लिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लक्ष्मणपुरा गांव में कैलाश स्टोन क्रशर पर निर्माणाधीन दीवार गिर जाने से थाना बड़ागांव के लिथौरा गांव निवासी मजदूर कमलेश अहिरवार, थाना टहरौली के बमनुवां गांव निवासी सुनीता, एक वर्षीय बच्ची पूजा उर्फ दामिनी, सुखलाल सिंह, उमा व टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर स्थित गांव नौगुवां निवासी रहीस की मौत हो गई थी। जबकि, लाल सिंह, मातादीन, बृजेश, श्रीराम, सचिन, संगीता भी घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला मजदूर संगीता ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बरुआसागर पुलिस ने क्रशर संचालक कैलाश गुप्ता व ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की है। हादसे में मारे गए छह लोगों के शवों के पोस्टमार्टम किए गए थे। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के बिसरे सुरक्षित रख लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में हुए अंतिम संस्कार
रविवार को परिजनों ने अपने-अपने मृतकों के अंतिम संस्कार किए। शनिवार रात पोस्टमार्टम होने के बाद संबंधित थाना पुलिस के साथ शवों को उनके घर भेजा गया था। रविवार को पुलिस की देखरेख में सभी के अंतिम संस्कार हुए। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। जिसके मद्देनजर पुलिस बल साथ भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच शुरू, तीस से अधिक लोगों के दर्ज हुए बयान
झांसी। कैलाश स्टोन क्रशर पर हुए हादसे के बाद बरुआसागर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई महेश चंद्र को बनाया है। रविवार को मजदूराें समेत करीब तीस लोगोें के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी सुबूत एकत्रित किए हैं।
रविवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सिलसिलेवार तरीके से जानकारी हासिल की। आसपास के लोगों से भी घटना को खंगाला। हादसे के समय मौके से निकल रहे बरुआसागर निवासी एक युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ राहगीरों को बुलाकर मदद की थी। पुलिस ने युवक के साथ राहगीरों से भी पूछताछ की। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल व उनके परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। दिन भर पुलिस पूछताछ में जुटी रही।

बंद रहे क्रशर, आसपास घूमती रही पुलिस
लक्ष्मणपुरा गांव क्रशर मंडी के रूप में जानी जाती है। शनिवार को हुए हादसे के बाद से ही यहां सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को भी जांच करने पहुंची पुलिस को यहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। बताया गया है कि घटना के समय कई कर्मचारी मौजूद थे। घटना होने के बाद मदद करने की बजाय सभी भाग निकले थे। मामले में अधिकारियों के भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि सभी क्रशर बंद हैं। पुलिस आसपास घूमती रही, लेकिन कोई भी कर्मचारी पूछताछ के लिए नहीं मिला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। जांच की मैं खुद निगरानी करुंगा।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed