{"_id":"65ee2540d6f9ea61a409d091","slug":"abused-the-young-man-and-beat-him-brutally-when-he-refused-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-278344-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवक के साथ गाली-गलौज, मना करने पर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवक के साथ गाली-गलौज, मना करने पर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक युवक के साथ तीन लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा था कि तीन लोग एक युवक को सड़क पर पटककर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने वीडियो की जांच की तो घटना रक्सा थाना इलाके की पाई गई। इसके बाद पुलिस ने रक्सा के ग्राम डोंगरी निवासी परमाल सिंह की शिकायत पर गांव के ही किशोर, राजवीर और प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रक्सा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी शराब पीने के आदी हैं। नशे की हालत में उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।