फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Absent officer sallary stop CDO

सीडीओ ने दफ्तर से गैरहाजिर अफसरों के वेतन रोके

Wed, 25 Nov 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Absent officer sallary stop CDO
झांसी। विकास भवन स्थित कार्यालयों का सीडीओ ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संख्यायिकी विभाग के कई अफसर गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने इनके वेतन रोकने का निर्देश देते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार, सुबह साढ़े दस बजे सीडीओ शैलेष कुमार अचानक विकास भवन के दूसरे तल स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पहुंच गए। यहां अधिकारियों समेत कर्मचारी अनुपस्थित थे। कार्यालय का कामकाज तक शुरू नहीं हुआ था। इस दौरान अपर संख्याधिकारी सुमन, अपर सांख्यकीय अधिकारी डा.अशोक कुमार, अपर अधिकारी शिवदास एवं वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार अनुपस्थित मिले। समय से कार्यालय न आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए इन सभी की अनुपस्थिति तिथि का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कार्यालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां फील्ड में तैनात कर्मचारी कार्यालय में ही बैठे मिले। सीडीओ ने इन फील्ड कर्मचारियों को फील्ड में रहकर काम करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी विभागों के कर्मचारियों को तयशुदा समय पर कार्यालय आने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed