{"_id":"601ef0e18ebc3e4c8a365123","slug":"abhuday-yojana-start-in-vasant-panchami-jhansi-news-jhs1879177117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी को शुरू होगी अभ्युदय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी को शुरू होगी अभ्युदय योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा सभी मंडल मुख्यालय पर 16 फरवरी बसंत पंचमी को सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा इसी दिन अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्व नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने सभी मंडलायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग ने दी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के प्रचार- प्रसार के लिए 10 फरवरी को एक पोर्टल भी लांच किया जाएगा, जिस पर अधिक से अधिक परीक्षार्थी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाओं, छात्र-छात्राओं के आवागमन, पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाओं के मद्देनजर राजकीय इंटर कॉलेज का चयन किया गया। इसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अपर मुख्य सचिव ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थलों को भी प्रशिक्षण के लिए निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। एनआईसी कक्ष में उपनिदेशक समाज कल्याण एसएन त्रिपाठी, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय यादव, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंशाराम, डीआईओएस कोमल सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।