{"_id":"65da3b2b8688052ca7010da4","slug":"aastha-special-leaves-for-ayodhya-with-1476-devotees-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103902-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 1476 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 1476 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था स्पेशल
Sun, 25 Feb 2024 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से अयोध्या के लिए दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने शुरू किया है। 10 फरवरी के बाद शनिवार को आईआरसीटीसी ने दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई। इसमें 1,476 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। यात्रा शुरू होने से पहले आईआरसीटीसी कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को चंदन का टीका और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन रात 11.55 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रवाना हुई। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 13 घंटे की यात्रा पूरी कर रविवार को दोपहर 12.55 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचेगी। बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन को इस बार एरच रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।