{"_id":"5f31980e8ebc3e3ca603fd1c","slug":"aapey-driver-hanging-sucide-jhansi-news-jhs173589646","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में आकर आपे चालक ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव में आकर आपे चालक ने लगाई थी फांसी
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार के सिमरधा गांव में पिछले दिनों एक आपे चालक ने तनाव में आकर फांसी लगाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग (फांसी पर लटकना) आई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को भेज भेजेगी। देर रात कार्रवाई में जुटी रही।
दो दिन पहले थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी आपे चालक सुरेश यादव (52) का शव सिमरधा गांव में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने गांव के आठ-दस लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि गांव के एक व्यक्ति से तीन लाख 80 हजार में प्लाट का सौदा हुआ था। तीन लाख रुपये देकर एग्रीमेंट करा लिया था। आरोप है कि 15 जुलाई को सुरेश ने अस्सी हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी। परिजनों का आरोप था कि रुपये मांगने के विवाद में पिता की हत्या कर लाश पेड़ पर लटका दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी पर लटकना) आया है।
यह होता है हैंगिंग
फांसी के मामले में अकसर हत्या के आरोप लगते हैं। ऐसे में सारा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका रहता है। यदि कोई फांसी लगाता है तो गले का आकार वी जैसा होता है, यदि कोई गला दबाकर हत्या करके लटकाता है तो ओ जैसा हो जाता है। इससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाती है।
विज्ञापन
बीमारी के चलते युवक ने लगाई फांसी
झांसी। बीमारी के चलते एक युुवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित तालपुरा निवासी संतोष अहिरवार (36) पेट की बीमारी से लंबे समय से परेशान थे। सोमवार सुबह परिजन अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे संतोष ने फांसी लगा ली। नींद से जागे परिजन कमरे में पहुंचे, जहां संतोष को फांसी पर लटका देख घबरा गए। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।