फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AAP leader Sanjay Singh attacked on yogi government in lalitpur

आप नेता संजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले-'योगी राज में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं'

Mon, 09 Nov 2020 05:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh attacked on yogi government in lalitpur
संजय सिंह - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना इलाके कस्बा धौर्रा में एक पत्रकार पर हमला हुआ है। पत्रकार पर पिस्टल से फायर कर जान से मारने के प्रयास के मामले में जाखलौन थाना पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चर्चा है कि पत्रकार की पिटाई करने वाले भाजपा नेता के पुत्र हैं। मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। 
विज्ञापन


पत्रकार की पिटाई करने और जान से मारने का प्रयास करने वाले भाजपा कार्यकर्ता ही हैं तो ऐसी सरकार से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी का कहना है कि पत्रकार को जान से मारने का प्रयास करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि धौर्रा निवासी संजीव तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी ने जाखलौन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई विनय तिवारी पत्रकार है। बीते शनिवार को वह दोपहर बारह बजे ग्राम पंचायत धौर्रा के ग्राम धौजरी में मनरेगा द्वारा सड़क निर्माण के काम की रिपोर्टिंग करने गया था। 

कार्य निर्माण के दौरान विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आर्यन मिश्रा पुत्रगण रामेश्वर प्रसाद मिश्रा और ग्राम प्रधान बबिता मिश्रा पत्नी रामेश्वर प्रसाद मिश्रा असलहे से फायर कर विनय के साथ मारपीट करने लगे। 

मौके पर पहुंचे कथित भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ने बच्चों से विनय को जान से मार डालने की बता कही। विनय किसी तरह भागकर चिकित्सालय पहुंचे जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया जहां उनका उपचार हो रहा है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने बताया कि आरोपी न तो भाजपा के पदाधिकारी हैं और न ही सक्रिय कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में बनाए गए सदस्य होंगे तो मैं नहीं कह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed