फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AAP fight panchayat election

आप हर घर से एक रुपया लेकर लड़ेगी पंचायत चुनाव

Sat, 06 Feb 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
AAP fight panchayat election
झांसी। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी हर घर से एक रुपया लेकर पंचायत चुनाव लड़ेगी। यह बात शुक्रवार को बाल भारती इंटर कॉलेज में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा वो नहीं किया, जबकि केजरीवाल ने जो कहा वो किया और जो नहीं कहा वो भी किया। डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों की मौत होने के बाद भी केंद्र सरकार कृषि कानून बिल पर तानाशाही नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी मेें केजरीवाल मॉडल की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सकरार से जिला पंचायत चुनाव के लिए दृगपाल सिंह पटेल को संभावित प्रत्याशी घोषित किया गया। सम्मेलन में संगठन अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, क्षेमेंद्र पांडे, आरके राव, अनुराग मिश्रा, अभिनव अग्रवाल, तेजराम, दिग्विजय सिंह, मोहन, कृष्णकांत यादव, राम अवतार यादव, राजीव द्विवेदी, प्रदीप झा, भगवान दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed