{"_id":"59b588c84f1c1bfc7f8b5b5d","slug":"aadar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार किसानों के आधार नंबर फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार किसानों के आधार नंबर फीड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
aadar, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘फसल ऋण मोचन योजना’ के अंतर्गत उन्हीं किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा, जिनके आधार कार्ड नंबर कृषि विभाग में फीड हो गए हैं। जिले में 1.90 लाख किसान हैं, ज्यादा से ज्यादा किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ देने के लिए किसानों के आधार कार्ड तेजी से बनाए जा रहे हैं। अब तक 75 हजार किसानों के आधार कार्ड नंबर फीड हो चुके हैं।
लघु और सीमांत (पांच एकड़ जमीन वाले) किसानों की संख्या जिले में 1,90,911 हैं। इन किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाना है। पहले चरण में सिर्फ 11,055 किसानों को ऋण माफी योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसकी वजह है कि शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना आधार नंबर बनवाए किसी भी किसान को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। जब आधार कार्डों का सत्यापन शुरू किया गया तो 25,641 किसान ऐसे पाए गए, जिनके पास आधार कार्ड था। लेकिन, जब उनका सत्यापन किया गया तो किसी का बैंक खाता नंबर गलत था तो किसी का पता गलत था। सभी का सत्यापन किया गया तो 11,055 किसान ही जांच में खरे उतरे थे। इसके बाद सभी किसानों को आधार कार्ड बनवाने के लिए ब्लाक स्तर पर शिविर लगाए गए। किसान इन शिविरों में आधार कार्ड बनवाने के लिए आने लगे हैं। आधार कार्ड बनाने की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 75 हजार किसानों के आधार कार्ड बन गए हैं। ऋण माफी योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिनके आधार कार्ड बन जाएंगे।
उधर, दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र देने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूसरे चरण काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसी चरण में ज्यादा से ज्यादा किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पारदर्शी किसान योजना से जुड़े
‘पारदर्शी किसान योजना’ के अंतर्गत जिले के किसानों का ब्योरा ऑनलाइन कर दिया गया है। जो किसान योजना से जुड़े हैं, उन्हें शासन से आने वाली योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों के मोबाइल नंबर पर समय-समय पर मेसेज के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिले में 1,47,956 किसान योजना से जुड़े हैं। इसमें से 1,00,829 किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण दिया गया है।
विश्व की सबसे बड़ी योजना
‘फसल ऋण मोचन योजना’ विश्व की सबसे बड़ी योजना है। 75 हजार किसानों के आधार कार्ड तैयार हो गए हैं। सभी किसानों के आधार कार्ड बन जाएं, इसके लिए तेजी से प्रयास चल रहे हैं।
- कर्ण सिंह चौहान
जिलाधिकारी