{"_id":"61ae636467b50c623f272e70","slug":"a-young-man-returning-from-nana-s-thirteenth-died-in-an-accident-jhansi-news-jhs2103772197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना की तेरहवीं से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना की तेरहवीं से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
झांसी। नाना की तेरहवीं से लौट रहे युवक की दिगारा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक में सवार अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना सीपरी बाजार के कांशीराम आवासीय कॉलोनी उन्नाव गेट बाहर निवासी बेनी सिंह की चिरगांव में ससुराल है। रविवार को उनके ससुर की तेरहवीं में पुत्र बॉबी अहिरवार (20) अपने बड़े भाई संजय (22), जीजा लोकेंद्र (28), एवं शिशुपाल (26) के साथ गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक तेरहवीं भोज खाने के बाद रात करीब दस बजे चारों एक बाइक से झांसी लौट रहे थे। बाइक बॉबी चला रहा था। करीब ग्यारह बजे जैसे ही उनकी बाइक दिगारा तिराहे के पास पहुंची सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक की रफ्तार भी तेज होने की वजह से बॉबी गाड़ी संभाल नहीं सका और बाइक सड़क के किनारे खड़ी टेंपो से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर की वजह से चारों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया जबकि संजय, लोकेंद्र एवं गोलू की गंभीर हालत को देखते हुए उनको इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। यहां संजय और गोलू की हालत नाजुक बताई जा रही है। बॉबी की मौत की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजन भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। बॉबी तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने देर शाम को पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, संजय एवं गोलू अभी भी इमजेंसी में भर्ती हैं।