{"_id":"67ef77e05dc3ef0cae0492e1","slug":"a-young-man-going-to-get-his-wife-treated-died-in-an-accident-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Accident: पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Accident: पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 04 Apr 2025 12:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:08 PM IST
सार
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पत्नी को लेकर इलाज कराने जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार सुबह बरुआसार के नोट पुल के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पत्नी को लेकर इलाज कराने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बरुआसागर कस्बा निवासी शिवसागर राजपूत 37 पुत्र रामनारायण गांव में किराना की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी ज्योति कई दिनों से बीमार थी। हालत ठीक न होने पर शिव सागर आज सुबह उसे झांसी दिखाने के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह नोट घाट पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे। शिव सागर के सिर में गहरी चोट आ गई। ज्योति भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन