फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man driving a car under the influence of alcohol crushed eight women, including sister-in-law and sister-in-law, three died

Jhansi News: शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने आठ महिलाओं को कुचला, देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत कार चालक ने पैदल जा रही आठ महिलाओं को कुचला, जेठानी, देवरानी समेत 3 की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man driving a car under the influence of alcohol crushed eight women, including sister-in-law and sister-in-law, three died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के गुलारा गांव के पास शराब के नशे में कार दौड़ा रहे युवक ने पैदल जा रहीं 8 महिलाओं को कुचल डाला। इनमें जेठानी, देवरानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच महिलाओं को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि चालक शराब के नशे में था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलारा गांव की 8 महिलाएं धान की रोपाई करके पैदल अपने गांव के लौट रही थीं। जैसे ही वह सभी गांव के करीब पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहीं इन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में सरोज (28) पत्नी महेश एवं सुमन (34) पत्नी चंद्रशेखर कार के बोनट में फंस गईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन, ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। तेज रफ्तार कार महिलाओं को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। इस वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो जाने पर छह महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रिंकी सरोज की देवरानी थी। एसपीआरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में यह घायल
सरोज की सास लक्ष्मी (45), जेठानी कुंती (30), गांव की पनकू (35), किरन (35) और भूरी देवी (60) घायल हैं। मेडिकल कालेज में इनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और इन महिलाओं के परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed