फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man died by drowning after slipping and falling into the river

Jhansi News: पांव फिसलने के बाद नदी में गिरे युवक की डूबने से मौत

Sat, 31 May 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning after slipping and falling into the river

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बरुआसागर के पच्चरगढ़ गांव के पास बृहस्पतिवार शाम को पांव फिसलने से एक युवक नदी में जा गिरा। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। उन लोगों ने किसी तरह युवक को नदी से बाहर निकाला। युवक तब तक अचेत हो चुका था। उसे देर शाम मेडिकल कॉलेज ले लाया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


पच्चरगढ़ गांव निवासी संजीव (38) पुत्र मलखान बृहस्पतिवार को पिता के साथ खेत गया था। यहां दोनों आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। मलखान पेड़ पर चढ़ा रहा जबकि संजीव नीचे उतरकर आम बटोरने लगा। पिता मलखान का कहना है कि उसी दौरान पांव फिसलने से वह नीचे की ओर बह रह डुबरई नदी में जा गिरा। इन दिनों नहर चलने की वजह से उसमें बहाव तेज है। संजीव उसमें डूबने लगा। उसे डूबता देख पिता समेत अन्य लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद वह अचेत हो गया। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। संजीव की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed