फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women dead after that ask corona positive

अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, बाद में बताया कोरोना पॉजिटिव

Thu, 09 Jul 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
A women dead after that ask corona positive
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। सदर बाजार निवासी एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। यहां महिला की मौत हो गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन इसके बाद उनके बताया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के सीधे संपर्क में आने वाले सभी परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

महानगर का सदर बाजार इलाका कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह से महफूज बना हुआ था। लेकिन, हाल ही सामने आई एक घटना ने पूरे क्षेत्र को चिंता में डाल दिया है। जी हां, क्षेत्र की रहने वाली 58 वर्षीय एक महिला को पेट में तकलीफ होने पर पांच जुलाई को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भेज दिया गया था। महिला के पुत्र ने बताया कि उसी रात तकरीबन ढाई बजे उसकी मां का कोराना का सैंपल लिया गया। छह जुलाई को वे पूरे दिन मेडिकल में भर्ती बनी रहीं। इसी रात तकरीबन नौ बजे उन्हें सूचना दी गई कि मां को वेंटीलेटर पर रखा गया है। रात दस बजे फोन आया कि मां को हृदयघात हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया, जिसे वे घर ले आए। पुत्र ने बताया कि शव सुपुर्द करते हुए उसे बताया गया था कि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर शव लेकर घर आ गए। रात भर शव को घर में रखा और अगले दिन सात जुलाई को श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें परिजनों समेत एक दर्जन लोग मौजूद रहे। पुत्र ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद सूचना मिली कि उसकी मां कोरोना पॉजिटिव थी। इसके बाद महिला के दोनों पुत्रों व उनके परिवारों को पैरा मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इस इलाके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि आसपास के तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के परिजनों के संपर्क में भी आए थे। मृतक महिला के पुत्र ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो वायरल भी किया है, जिससे दिन भर ये मामला नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed