{"_id":"68b4a69e1618f06abd0921a1","slug":"a-woman-was-strangled-to-death-after-entering-her-house-police-is-interrogating-the-accused-after-taking-him-into-custody-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-631115-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/मऊरानीपुर। मऊरानीपुर के बरौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर ऊषा रायकवार (45) पत्नी रामस्वरूप रायकवार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह कमरे के अंदर चारपाई के करीब जमीन पर उसका शव पड़ा मिला। गले के आसपास चोट के निशान थे। पूरे कमरे में चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।
हालांकि, पुलिस दुष्कर्म एवं लूट की आशंका से इन्कार कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने आसपास से सुबूत जुटाए। देर शाम मऊरानीपुर थाने में भतीजे दिनेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ऊषा का पति रामस्वरूप अपने बेटों के साथ गुजरात में काम करता है। ऊषा गांव के घर में अकेले रहती थी। पड़ोस के गांव में उसका भतीजा दिनेश रहता है। उसने पुलिस को बताया कि ऊषा गांव में निर्माणाधीन श्मशान घाट में मजदूरी करती थी। शनिवार को काम से लौटकर पड़ोस में हो रही गणेश पूजा में गई थी। रात करीब 10 बजे लौटकर घर आई। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसके साथ काम करने वाला राजमिस्त्री ऊषा को लेने आया। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर उसने दिनेश को बुलाया। दिनेश के दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो देखा कि ऊषा का शव चारपाई के पास पड़ा है। कमरे का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि आधी रात के बाद बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते भाग निकले। कमरे की हालत देखने से लग रहा था कि ऊषा ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन हमलावर ने रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या की वजह पुलिस तलाश नहीं सकी है। हालांकि, उसके पति एवं भतीजे ने गांव के युवक पर शक जताया। उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उसे परेशान करता था। भतीजे दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पति के न आ सकने से नहीं हो सका पोस्टमार्टम
पति रामस्वरूप के गुजरात से झांसी न पहुंच सकने से रविवार को ऊषा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म समेत अन्य स्थितियां साफ हो सकेंगी।
मौत से पहले डेढ़ घंटे की थी पति से बात
शनिवार शाम काम से लौटने के बाद ऊषा ने पति रामस्वरूप से करीब डेढ़ घंटे तक फोन पर बात की। पति के मुताबिक, उस दौरान ऊषा गांव के ही एक युवक का नाम ले रही थी। ऊषा ने बताया कि अक्सर युवक उसे परेशान करता था। शराब पीने के बाद गालीगलौज करता था। रामस्वरूप ने दीपावली पर घर आने पर आरोपी युवक से बात करने की बात कही थी। पति के मुताबिक, हत्या के बाद भी आरोपी युवक गांव में टहल रहा था। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी बने हैं। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
....
परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं। - डॉ. अरविंद कुमार, एसपी (ग्रामीण)