फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman committed suicide by hanging herself in village Sujwa

Jhansi News: ग्राम सुजवा में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Mar 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide by hanging herself in village Sujwa
टोड़ीफतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सुजवा में महिला ने छत पर लगे लोहे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना चौकीदार द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सुजवा निवासी वीरेंद्र कुशवाहा की पत्नी लखीमुन्नी (39) ने सुबह 8 बजे के लगभग उस समय छत पर लगे लोहे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर पर केवल बुजुर्ग दादी मुन्नी देवी थी बाकी लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात मृतका से मथुरा में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर वह उसे अपने साथ गांव सुजवा ले आया और आपसी सहमति से शादी कर ली और साथ रहने लगे। शादी किए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा गहनता से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed