फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   a verbal fight

अधिकारी से कहासुनी होने पर बिफरे पार्षद

Fri, 10 Apr 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
a verbal fight
नगर निगम में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते पार्षद।
झांसी। नगर निगम कंट्रोल रूम से जुड़े एक अधिकारी से कहासुनी होने के बाद पार्षदों ने गुस्सा जाहिर किया। बाद में पार्षदों ने नगर आयुक्त से संबंधित अधिकारी के बर्ताव की शिकायत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के कंट्रोल रूम से जुड़े एक अधिकारी को फोनकर छनियापुरा के पार्षद जाबिर ने बताया कि उनके पास कई लोग आए हैं, जो राशन न होने की शिकायत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके लिए खाद्यान्न की व्यवस्था की जाए। इस बात को लेकर पार्षद व अधिकारी के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अधिकारी ने फोन पर अभद्रता की। पार्षद ने दूसरे सदस्यों को इस बात से अवगत कराया। इससे उनमें नाराजगी छा गई। बाद में करीब आधा दर्जन पार्षदों ने नगर आयुक्त को अधिकारी द्वारा की गई अभद्रता के बारे में जानकारी दी। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि आगे इस तरह का कोई मामला नहीं होगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। आश्वासन मिलने के बाद पार्षद वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed