{"_id":"68069d3153cd8bee8a07f94c","slug":"a-truck-loaded-with-wheat-overturned-in-a-ditch-driver-died-jhansi-news-c-323-1-tod1001-100742-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गेहूं से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गेहूं से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। सोमवार की सुबह गुरसराय-मऊरानीपुर मार्ग पर गेहूं से भरा ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसके नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
निवाड़ी के ग्राम चुरारा निवासी हरीलाल सुमन ट्रक चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। वह ट्रक में गेहूं लादकर निवाड़ी से छतरपुर जा रहा था। सोमवार की सुबह तकरीबन चार बजे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हालांकि, चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच ट्रक मालिक गरौठा के महावीर नगर निवासी सत्येंद्र कुमार खटीक ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिये उसकी लोकेशन चेक की तो ट्रक काफी समय से एक ही स्थान पर नजर आया। इस पर उन्होंने चालक को फोन किया, परंतु वह रिसीव नहीं हुआ। इस पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गया, उसके वहां ट्रक में खाई में पलटा हुआ नजर आया, जिसके नीचे चालक दबा हुआ था। ट्रक मालिक की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी की मदद से चालक को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रामवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
0000
गेहूं की बोरियां उठा ले गए लोग
हादसे के बाद ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां आसपास फैल गईं थीं। हादसे की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दरम्यान कुछ लोग ने ट्रक से बोरियां ले जाने लगे। कई लोगों ने आसपास के खेतों में बोरियों को छुपाकर रख दिया था। पुलिस ने लोगों को बोरियां ले जाने से रोका। इसके आसपास के खेतों में छुपाकर रखी गईं बोरियों को भी वापस मंगाया।