फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A torchlight procession was taken out for the creation of the Bundelkhand state.

Jhansi News: बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मशाल जुलूस निकाला

Sat, 19 Sep 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A torchlight procession was taken out for the creation of the Bundelkhand state.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा /बंगरा। शुक्रवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कटेरा में मशाल जुलूस निकाला। मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में राज्य निर्माण की मांग उठी।
इस दौरान भानु सहाय ने कहा कि तीन वर्ष में राज्य बनाने का वादा 12 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ, जिससे जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के विरोध में आंदोलन तेज होगा। मोर्चा ने ‘तुम्हें प्रभु राम कौ कौल’ और ‘जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा’ शुरू करते हुए विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों के बहिष्कार का अभियान चलाने की बात कही। प्रधानमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को रक्त-पत्र भेजने का भी एलान हुआ। जुलूस में स्वास्थ्य, शिक्षा, रिक्त पद भरने, संविदा कर्मियों को नियमित करने और केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों को मुआवजा देने जैसी मांगें भी उठीं। बताया गया कि मोर्चा 21 अक्तूबर से झांसी कचहरी के पास गांधी उद्यान में अनशन और सत्याग्रह शुरू करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, प्रमोद साहू, विवेक जैन, रामस्वरूप यादव, प्रदीप झा, भगवान दास आर्य, प्रमेश गुप्ता, रामकुमार अहिरवार, मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बंगरा में प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बुंदेलखंड राज्य की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed