फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A speeding car crushed youths riding a bike, one died

Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 18 May 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
A speeding car crushed youths riding a bike, one died
- मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जालौन के कैलिया थाना निवासी बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर जालौन लौट गए।

कैलिया थाना के किशनपुरा गांव निवासी धीरेंद्र (33) पुत्र राकेश प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र (36) के साथ किसी काम से बाहर गया था। वापस लौटते समय डाड़ी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे। कार उनको कुचलते हुए निकल भागी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धीरेंद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल जालौन पहुंची। उनकी हालत नाजुक देख उनको मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह धीरेंद्र की मौत हो गई। धीरेंद्र के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। जितेंद्र की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed