फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people dead train accident

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
A people dead train accident
मोंठ/ झांसी। शुक्रवार रात गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। यात्री नेपाल का रहने वाला था। यात्रियों ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर जीआरपी को दी। जिसके बाद जीआरपी तलाश में जुट गई। शनिवार सुबह उसका शव मोंठ के पास पड़ा मिला। मोंठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यात्री के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

नेपाल निवासी थक बहादुर मुंबई में काम करते थे। शुक्रवार को वह गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। वह जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। झांसी से ट्रेन निकलने के वह गेट पर खड़े हो गए। मोंठ स्टेशन निकलते ही अचानक वह ट्रेन से गिर गए। यह देखकर यात्री घबरा गए। ट्रेन के उरई स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। खबर मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ खोजबीन में जुट गईं, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नौ बजे उनका शव मोंठ स्टेशन के पास मिला। तलाशी के दौरान यात्री की जेब से मुंबई से गोरखपुर का टिकट और कागज मिले। कागज पर मिले मोबाइल नंबर से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। खबर पाकर परिजन भी झांसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed