{"_id":"69d2c46e1f473f7f9103759d","slug":"a-minor-bridge-will-be-constructed-on-the-mahrauni-narahat-link-road-at-a-cost-of-four-crore-rupees-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-154266-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महरौनी-नाराहट संपर्क मार्ग पर चार करोड़ से होगा लघु सेतु का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महरौनी-नाराहट संपर्क मार्ग पर चार करोड़ से होगा लघु सेतु का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी नाराहट संपर्क मार्ग में स्थित जामनी नदी के रपटा पर जल्द ही लोक निर्माण विभाग लघु सेतु का निर्माण करेगा। इससे करीब 20 गांवों के लोगों को बरसात में रपटा पर पानी आने से होने वाली आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।
महरौनी-नाराहट संपर्क मार्ग में ग्राम मिदरवाहा और पठा के मध्य जामनी नदी निकली है। महरौनी से नाराहट जाने के लिए इस नदी के कुजानघाट पर रपटा बना है जो काफी नीचे है। बरसात में नदी चढ़ने पर अक्सर रपटा से काफी ऊपर पानी आ जाता है, जिससे करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।
पिछले वर्ष बारिश के दौरान रपटा के ऊपर बह रहे पानी के बीच से निकलते समय सोयाबीन से भरा ट्रक बह गया था। आसपास के क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से इस नदी के रपटा पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अब इस पुल को मंजूरी मिलने के साथ ही बजट जारी हो गया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा महरौनी नाराहट संपर्क मार्ग पर जामनी नदी पर स्थित रपटा पर लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। इस सेतु के निर्माण में करीब 4.05 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
वर्जन
महरौनी नाराहट संपर्क मार्ग पर जामनी नदी के रपटा पर लघु सेतु का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। -विजय चंद्र, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।